फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 10 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में पूर्वोत्तर रेलवे के कानपुर-कासगंज रेलवे सेक्शन के अंतर्गत फर्रुखाबाद मार्ग पर रेल संपार संख्या 154 और नीबकरोरी रेल सेक्शन के रेल संपार संख्या 9 पर दो लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कराया जायेगा। शहर विधायक सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि दोनों रेल उपरिगामी सेतु बनाये जाने के लिए व्यय वित्त समिति ने 97.07 करोड़ का अनुमोदन कर दिया है। उपरिगामी सेतु की कुल लंबाई 1013.71 मीटर है। जो संयुक्त रूप से दोनों क्रासिंगों के ऊपर निर्माण किया जायेगा। सेतु के दोनों तरफ क्रासिंग के बीच रैंप दिया जायेगा। रेलवे की ओर से दोनों क्रासिंगों पर अंडरपास बनाया जाना प्रस्तावित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...