सहरसा, मई 22 -- सहरसा, निज संवाददाता। सहरसा-कोपरिया रेलखंड में स्थित दो रेलवे फाटकों को इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर की सुविधा से लैस किया गया है। इस तरह की सुविधा बहाल होने से फाटक को हाथ से उठाने और बंद करने की मैन्यूअल व्यवस्था खत्म ही गई है। मैकेनिकल लिफ्टिंग बैरियर को हटाकर इलेक्ट्रिक ऑपरेटेड लिफ्टिंग बैरियर से लैस होने वाले फाटक सोनवर्षा कचहरी-सिमरी बख्तियारपुर बीच स्थित फाटक संख्या 17 और कोपरिया समीप के फाटक संख्या 16 हैं। फाटक संख्या 16 पर यह सुविधा बीते बुधवार को बहाल हो गई है। फाटक संख्या 17 पर यह नवीनतम सुविधा गुरुवार को बहाल हुई है। एएसटीई रंजन कुमार की देखरेख और मौजूदगी में दोनों रेलवे फाटकों को इस तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यह भी पढ़ें- सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर ब्लॉक, फुट ओवरब्रिज के 11 गार्डर चढ़े जिससे...