दो रेलवे क्रॉसिंग को लेकर लंबे समय से चली आ रही परेशानी का निराकरण के लिए किया निरीक्षण
पलामू, मई 2 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। जपला-हैदरनगर मुख्य पथ पर स्थित दो रेलवे क्रॉसिंग को लेकर लंबे समय से चली आ रही परेशानी के समाधान की दिशा में अब ठोस पहल शुरू हो गई है। वर्षों से इन क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम और आवागमन में होने वाली दिक्कतों से स्थानीय लोग जूझ रहे थे, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही थी। अब रेलवे विभाग की सक्रियता से लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। रेलवे की पहल पर हुसैनाबाद-हैदरनगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया। पलामू जिला परिषद के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान संभावित विकल्पों और समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से जल्द कार्य शुरू करने और स्थायी समाधान लागू करने की मांग की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.