गोरखपुर, अप्रैल 4 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सिटी गैस प्रदाता टोरेंट गैस ने सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें दो मार्च रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। इसके बाद गोरखपुर, संतकबीरनगर और कुशीनगर में जनपद के क्षेत्रों में सीएनजी का रेट 94.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इस वृद्धि से सीएनजी से चलने वाले वाहनों का खर्च बढ़ गया है।गोरखपुर जनपद में 20, कुशीनगर में 06 और संतकबीरनगर में 06 सीएनजी फिलिंग स्टेशन हैं। इन फिलिंग स्टेशन से हर दिन 90 हजार किलोग्राम से ज्यादा सीएनजी की बिक्री होती है। जल्द ही दो अन्य सीएनजी फिलिंग स्टेशन का संचालन भी शुरू होने वाला है। तकरीबन नौ हजार की संख्या में ऑटो, बसें और अन्य चार पहिया वाहन में सीएनजी की फिलिंग होती है। सीएनजी की दरों में बढ़ोतरी से सीएनजी ऑटो चालकों...