रायबरेली, मार्च 23 -- रायबरेली,संवाददाता। शहर के अस्पताल चौराहे के पास स्थित एक होटल पर समोसे के रेट को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच मामूली कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। ग्राहक होटल पर समोसा खरीदने गया था। समोसे का दाम दो रुपए अधिक लिए जाने पर ग्राहक ने दुकानदार से आपत्ति जताई। दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई और माहौल गरमा गया। ग्राहक की टोकाटाकी से दुकानदार ने आपा खो दिया और मारपीट पर उतर आया। होटल के अंदर अचानक हुई इस मारपीट से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास खड़े लोग और पड़ोसी दुकानदार दौड़े और बीच-बचाव कर किसी तरह मामले को शांत कराया।मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उनका उपचार किया गया। हालांकि अ...