मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- सड़क किनारे टहल रहे दो राहगीरों को टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव सफीलपुर के रहने वाले योगेंद्र कुमार ने कोतवाली में दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें कहा कि 10 फरवरी की शाम उसके पिता चमन सिंह अपने साढू राजेश कुमार के साथ खाना खाकर सड़क पर टहल रहे थे। इसी बीच सड़क किनारे कच्चे में खड़े दोनों लोगों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से मुरादाबाद रेफर किया गया। बताया कि उनके पिता के पैर व हाथ में फैक्चर हो गया। वहीं पिता के साढृ राजेश कुमार के हाथ की कलाई और उंगली कट गई। तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...