बांका, मार्च 18 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के इंग्लिश मोड़ पुनसिया पथ के नवनिर्माण की चर्चा शुरू होने के बाद से ही विभाग ने इस सड़क पर ध्यान देना छोड़ दिया है, नतीजा यह है कि यह सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि इस पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इंग्लिश मोड़ से आगे बढ़ते ही सड़क की बदहाल स्थिति सामने आ जाती है। फिर मादाचक से जेठौर तक तो सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं कि कभी भी कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। मालूम हो कि असरगंज से इंग्लिश मोड़ होते हुए धोरैया तक नई सड़क के निर्माण की चर्चा शुरू होने के बाद से ही विभाग ने इस सड़क पर ध्यान देना बंद कर दिया। हालांकि सड़क निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन इसे बनने में अभी लंबा समय लगेगा तब तक इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.