अंबेडकर नगर, नवम्बर 13 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेवाना एवं राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर के छात्र व छात्राओं ने समग्र शिक्षा अभियान की तरफ से बीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने वहां पर रसायन विज्ञान विभाग, भौतिकी विज्ञान विभाग, इंजीनियरिंग विभाग को नजदीक से देखा और जानकारी ली। अध्ययन यात्रा के तहत छात्र छात्राओं ने जीजीआईसी बेवाना की प्रधानाचार्या नीलम यादव एवं जीआईसी अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र यादव के नेतृत्व में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय जौनपुर का भ्रमण किया। छात्र छात्राओं ने वहां पर विभिन्न संकायों का भ्रमण किया एवं विभागाध्यक्षों द्वारा बच्चो को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शैक्षिक यात्रा के दौरान छात्र, छात्राएं उत्साहित नजर आईं। विश्व विद्यालय परिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.