धनबाद, फरवरी 28 -- धनबाद नगर निगम का चुनाव बैलेट पेपर से हुआ। लंबे समय के बाद ईवीएम के बदले बैलेट पेपर से चुनाव होने को किसी ने अच्छा तो किसी ने खराब बताया। चुनाव के पहले से जिसकी अंदेशा जताई जा रही थी, शुक्रवार को काउंटिंग के दिन वही बात सामने आई। मेयर चुनाव में शुक्रवार की रात तक दो राउंड का रिजल्ट जारी हुआ। दो राउंड में 1,07,727 वोटों की गिनती हुई है। इनमें से 7826 वोट को गलत जगह पर मुहर निशान के कारण रिजेक्ट(रद्द) कर दिया गया है। पहले राउंड में 55,700 में 3980 व दूसरे राउंड में 52,027 में 3846 वोट को रद्द कर दिया गया। अब शनिवार को बचे हुए वोटों की गिनती होगी। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि कहीं रद्द वोटों की संख्या बढ़कर 20 हजार या उससे अधिक भी हो सकती है। यहीं नहीं वार्ड पार्षद चुनाव में भी काफी संख्या में वोटों को रद्द किया गय...