ललितपुर, अप्रैल 12 -- ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज परिसर में इमरजेंसी वार्ड के बाहर दो महिलाओं ने एक युवक को दौड़ाकर लाठी डंडों से पीटा। इस दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई के लिए मांग उठाई। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर दो युवतियां एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडा से पीट रही हैं। घटना के समय न तो कोई पुलिस कर्मी आया और ना ही किसी ने बीचबचाव की हिम्मत जुटाई। अस्पताल में एक दिन पहले भी इसी तरह की एक घटना हुई थी। इस मामले में मोहल्ला नेहरू नगर निवासी चंदन अहिरवार पुत्र बाबूलाल और मोहल्ला नई बस्ती निवासी धर्मेंद्र पुत्र हंसदास पंथ ने सदर कोतवाली को सौंपी तहरीर में बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.