मऊ, अप्रैल 19 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत अमिला क्षेत्र के टेडी गली से विगत 8 अप्रैल को गायब हुई दो युवतियों को कोतवाली पुलिस ने 11 दिन बाद बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। टेढीगली निवासी कल्लन खान ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि विगत 8 अप्रैल को उसकी पुत्री और उसकी उसकी सहेली कहीं गायब हो गई है। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। रविवार को कोतवाली पुलिस ने दोनों युवतियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- दो अलग-अलग स्थानों से किशोरी और युवती लापता यह भी पढ़ें- अगवा कर किशोरियों से दुष्कर्म के दो आरोपी बंदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...