दो युवतियों की संदिग्धावस्था में मौत
देवरिया, मई 22 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के दो विभिन्न गांव में दो युवतियों की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। एक युवती के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि दूसरी का परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए दाह संस्कार कर दिया।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के खड़ैच गांव में रंजन यादव 18 वर्ष पुत्री दीनानाथ यादव गुरुवार की सुबह से गायब थी। दोपहर में किसी ने गांव के बाहर दोरांची नाले के पास एक पेड़ से युवती का शव लटके होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- राजगीर मिस्त्री और युवक ने फंदे पर झूलकर दी जान जानकारी मिलते ही परिजन पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.