दो युवतियां फरार, अज्ञात पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 26 -- कुंडा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस को तहरीर दी। 24 जून की रात करीब 11 बजे उसकी 19 वर्षीय बेटी अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली के ही एक अन्य गांव के शख्स ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी 18 वर्षीय नतिनी 21 जून की रात करीब 10 बजे अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कही पता नहीं लगा। पीड़ित नाना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- घर से बिना बताए निकली युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.