काशीपुर, अप्रैल 17 -- दीप पाठक, काशीपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों को 8.09 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। गुरुवार रात कुंडा कोतवाली पुलिस ने ढांडी पुल के पास ठाकुरद्वारा बार्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना नंबर की बाइक पर सवार युवकों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 8.09 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहल्ला मनिहारन फतेहउल्लागंज थाना ठाकुरद्वारा निवासी समीर खान पुत्र कदीर खान और अजीम पुत्र नफीस अहमद बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई गणेश दत्त भट्ट, एएसआई रवीश राम, राजेश भट्ट, राजीव कुमार शामिल रहे। यह भी पढ़ें- कनखल पुलिस ने किया स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...