दो युवक बाइक और मोबाइल लेकर फरार
नोएडा, मई 12 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर से कुलेसरा के लिए बुकिंग की बाइक को लेकर दो युवक फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि बाइक में उसका मोबाइल भी लगा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला वीरेश कुमार लुक्सर गांव में किराये के मकान में रहता है। वीरेश टैक्सी में अपनी बाइक चलाता है। वीरेश ने पुलिस को बताया कि पांच मई को सूरजपुर स्थित एक होटल के समीप से दो युवकों ने कुलेसरा के लिए उनकी बाइक बुक की। पीड़ित दोनों को कुलेसरा लेकर जा रहा था। जब वह कुलेसरा पुल के समीप पहुंचा तो उसने अपनी बाइक सड़क पर रोकी और पेशाब करने चला गया। इसी बीच दोनों युवक उसकी बाइक और मोबाइल लेकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सेक्टर इकोटेक-3 कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.