हरिद्वार, मार्च 28 -- पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में आरोपी दो युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने बताया कि दो युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गए थे, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वहां पास ही खेत में काम कर रहे किसान ने दोनों युवकों को ऐसा करते देखा और शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। इसके बाद किसान ने पुलिस और किशोरी के परिजनों को सूचना दी। अब पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल किशोरी के बयान दर्ज कराए गए हैं। इससे पहले, पुलिस इस प्रकरण को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही थी। इधर, फेरुपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार के अनुसार, किशोरी की मां की तहरीर पर...