बगहा, अप्रैल 9 -- विवेक कुमार चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया नगर के वार्ड संख्या-5 सोनारपट्टी बाजार स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए दो युवकों ने चतुराई से 35 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना मंगलवार सुबह करीब 9 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी।एसडीपीओ-1 विवेक दीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित दुकानदार नगर के वार्ड संख्या-दो निवासी प्रेमसागर सोनी ने बताया है कि मंगलवार की सुबह सोनारपट्टी स्थित उसके सोना-चांदी की दुकान पर दो युवक बाइक से पहुंचे। दुकान के बगल में बाइक खड़ी कर दी और ग्राहक बनकर दुकान के अंदर प्रवेश किया। दुकानदार के अनुसार युवक ने पहले हनुमानी लॉकेट का धागा मांगा। फिर गिफ्ट देने के लिए मूर्ति का लॉकेट दिखाने को कहा। दुकानदार ने एक पोटली में रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.