मैनपुरी, जून 23 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को परेशान किया जा रहा है। दो युवक युवती का आते-जाते समय पीछा करते हैं। अश्लील तंज कसते हैं। आरोपियों की इस हरकत से युवती की पढ़ाई प्रभाावित है। एक दिन पूर्व आरोपियों ने युवती के घर में मोबाइल फेंका। पिता घर से बाहर निकला और कारण पूछा तो आरोपियों ने पिता के साथ मारपीट कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव के ही निवासी आनंद उर्फ नंदू पुत्र घनश्याम व अभिषेक राजपूत पुत्र चरन सिंह ये दोनों उसके घर आकर उसकी बेटी से इशारे करते हैं। बेटी घर के बाहर जाती है तो उसका पीछा करते हैं। 22 जून की शाम सात बजे ये दोनों घर के बाहर आए और इन दोनों ने उसके घर में मोबाइल फेंका। जब वह बाहर निकला तो इन आरोपिय...