देवघर, दिसम्बर 3 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस को संदेह है कि दोनों युवकों के पास से मिले सामान चोरी के हैं। उस आधार पर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार हाल ही में क्षेत्र में हुई कुछ चोरी की घटनाओं को लेकर जांच की जा रही थी, उसी दौरान दोनों युवक संदिग्ध स्थिति में पकड़े गए। पुलिस ने युवकों के पास मिले सामान की जांच की, जिसके बाद पुलिस को शक हुआ कि वह चोरी की हो सकती है। उसी आधार पर दोनों को थाने लाकर गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि आखिर उनके पास से क्या सामान मिला है और क्या उसका सीधा संबंध हाल की चोरी की घटनाओं से है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.