रुद्रपुर, मार्च 17 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गांव में सोमवार देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। डायल 112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लेकर दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया है। पुलिस के अनुसार, गणेशपुर निवासी अंकित मिश्रा (25) पुत्र अनिल कुमार मिश्रा और मंटू दूबे (30) पुत्र ओम प्रकाश दुबे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान एयर गन से फायरिंग की भी सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने पर भी युवक नहीं माने। इस पर पुलिस ने बलपूर्वक दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों का शांति ...