दो युवकों पर नाबालिग के अपहरण का आरोप, केस
गाजीपुर, जून 9 -- जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बैंक में खाता खुलवाने गई एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इस मामले में किशोरी के पिता ने गांव के ही दो युवकों पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पिता ने बताया कि किशोरी अपने साथ घर से कीमती जेवरात भी ले गई है, जिसमें उसकी मां के सोने की चेन, मांगटीका, कान के झुमके और चांदी की पायल शामिल हैं। वहीं एक और मामले में 21 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने में एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की गई। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि जीवपुर निवासी एक युवक मोबाइल फोन के जरिए बात करता था। तीन जून को वह भगा ले गया। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि लापता किशोरी और युवती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.