रुडकी, जनवरी 29 -- मंगलौर थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण का आरोप लगाते हुए पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने, नशीली दवाएं देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 जनवरी को दोपहर करीब 3 बजे उनकी नाबालिग पुत्री घर से लापता हो गई। काफी तलाश करने पर पता चला कि बसंत और लालू उर्फ ललित ने उसे बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। आरोपी बसंत के फोन पर संपर्क करने पर उसने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.