बरेली, मार्च 7 -- बारादरी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हालत में सुधार होने पर युवक ने बताया कि शराब पीने को रुपये न देने पर दो युवकों ने उस पर ब्लेड से हमला किया था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर आरोपियों की तलाश कर रही है। कालीबाड़ी निवासी हर्ष पाल का 24 वर्षीय साला अभिषेक राना गुरुवार रात करीब 9:30 बजे साहू गोपीनाथ कॉलेज के पास घायल अवस्था में मिला था। उसकी गर्दन पर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। गंभीर हालत में अभिषेक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और रात में ही उसका ऑपरेशन किया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है और वह बातचीत कर रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर अभिषेक से बातचीत की तो उसने बताया कि वह शराब पीने ...