बांदा, जून 18 -- बांदा। अलग-अलग स्थानों में दो युवकों ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा घाट निवासी 28वर्षीय ब्रिजेश पुत्र सुखराम ने घरेलू किसी बात से नाराज होकर कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगा लिया। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नही निकला तो मौके पर पहुंचे परिजनो ने देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। आनन फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। शहर के जरैली कोठी मोहल्ला निवासी 24वर्षीय दददू पुत्र शिवदर्शन ने बुधवार की रात कमरे के अंदर पंखा की हुक पर रस्सी से फांसी लगा लिया। मौके पर पहुंचे परिजनो ने फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। दोनेा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...