मिर्जापुर, मार्च 13 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार दो युवकों ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया। एक युवक की पत्नी आठ माह से मायके में थी। वह कर्ज में भी डूबा था। दूसरे ने पारीवारिक कलह में मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शहर और कटरा कोतवाली क्षेत्र की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया स्थित शिव शक्तिपुरम कालोनी निवासी 33 वर्षीय विक्रम प्रसाद गुप्ता उर्फ विक्की वासलीगंज कपड़े की दुकान पर काम करता था। प्रतिदिन की तरह देर रात घर आया और भोजन करने के बाद दूसरे तल पर अपने कमरे मे सोने चला गया। छोटे भाई मनीष गुप्ता ने बताया सुबह लगभग दस बजे तक बड़े भाई के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। तब मां उसे बुलाने गई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजन परेशान हो गए। खिड़की में लगे शीशे को तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.