बुलंदशहर, फरवरी 27 -- खुर्जा। क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय युवक ने किसी बात से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ ही देर बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी, तो स्वजन को जानकारी हुई। आननफानन में स्वजन ने उन्हें मंदिर मार्ग स्थित ओम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। उधर दूसरी तरफ जहांगीरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय युवक ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसे भी ओम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। अस्पताल संचालक डा. दिनेशपाल सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की हालत में सुधार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.