फिरोजाबाद, दिसम्बर 19 -- शिकोहाबाद में अलग अलग थाना क्षेत्र के गांव में दो लोगों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। महेंद्र प्रताप पुत्र रामचंद्र निवासी नगला नया ने पारिवारिक कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं थाना मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव आर्मरजट्ट में एक युवक ने पारिवारिक कलह के कारण विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सुनील कुमार पुत्र अमर सिंह ने पारिवारिक कलह के कारण विषाक्त पदार्थ खा लिया। जब युवक की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां पर दोनों का इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.