दो युवकों ने किया किशोर से कुकर्म, हड़कंप
बिजनौर, जून 2 -- बिजनौर। दो युवकों ने खेत में ले जाकर किशोर से कुकर्म किया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। किशोर की मां ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। शहर कोतवाली के एक गांव निवासी किशोर को सोमवार की देर रात उसके पड़ोसी दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ जंगल ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। घर आकर घटना की जानकारी किशोर ने परिजनों को दी। जिससे हड़कंप मच गया। किशोर की मां रात में ही किशोर को लेकर शहर कोतवाली आई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार की दोपहर चौकी पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। शहर कोतवाली थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौड़ ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.