बरेली, जुलाई 1 -- बहेड़ी। क्षेत्र की एक किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। दो युवकों ने एक महिला की मदद से किशोरी से दरिंदगी की। घटना के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने दो आरोपियों सहित एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जाती है। पीड़िता के पिता के मुताबिक उसकी 13 वर्षीय पुत्री को गांव की एक महिला बहाने से अपने घर बुला ले गई। वहां उसके घर पहले से ही मौजूद दो युवकों ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। वह दोनों युवकों के चंगुल से बचने को छटपटाती रही लेकिन दोनों दरिंदो ने उसकी पुत्री की एक न सुनी। विरोध करने पर दरिंदो ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट भी की और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद किसी तरह वह घर पहुंची उसने घटना की जानकारी घर वालो को दी। जिसके बाद किशोरी का प...