लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- थाना क्षेत्र के गांव पिपरोला की माइनर पुलिया से दो युवकों को बंधक बना लिया और शाहजहांपुर के काट थाना क्षेत्र में छोड़ा गया। इस दौरान बदमाशों ने उनसे बाइक व मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, बीते बीते शुक्रवार को हरदोई जनपद के थाना पिहानी क्षेत्र के लोधियापुर गांव निवासी रामनरेश का पुत्र अवनीश कुमार और अपने फुफेरे भाई अक्षित पुत्र विनोद निवासी नेकपुर थाना महोली जिला सीतापुर प्लेटिना बाइक से अपने मामा के घर थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि पिपरोला माइनर पुलिया पर पीछे से आ रहे दो बाइक सवारों ने उनकी बाइक रोक ली और दोनों को बिठाकर ले गए। यह भी पढ़ें- जूस पीने निकले किशोर को अगवा करने का प्रयास इसके बाद कांट थाना क्षेत्र के छोड़ ...