दो युवकों को पीटा, अस्पताल में भर्ती
जौनपुर, जुलाई 2 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद।नगर में सामान खरीदने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को कुछ मनबढ़ों ने रोककर मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।खेतासराय थाना क्षेत्र के गोलाबाजार निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद मोहसीन पुत्र मोहम्मद शाहबान तथा बारा खुर्द निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद रईयान पुत्र मोहम्मद वसीम बाइक से शाहगंज बाजार आ रहे थे। आरोप है कि एराकियाना मोहल्ले में कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और अपशब्द कहे और दोनों की पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- मामूली बात पर युवक को बेरहमी से पीटा घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.