दो युवकों को चाकू से किया घायल
बरेली, मई 11 -- कुछ दिन पूर्व हुई कहासुनी की रंजिश में सैलानी पर दो युवकों को घेरकर चाकू से हमला करके घायल कर दिया गया। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। इस मामले में थाना बारादरी में तहरीर दी गई है। थाना बारादरी के सैलानी निवासी अयान ने बताया कि रविवार शाम वह अपने दोस्त शारिक के साथ किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान दो महीने पूर्व हुई रंजिश को लेकर पांच-छह युवकों ने उन्हें घेर लिया। पहले तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और फिर आरोपियों ने दोनों पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया। दोनों के कूल्हे में चाकू से चोट आई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बारादरी पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.