गाज़ियाबाद, मई 2 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल रात में तीन युवकों और उनके साथियों ने गली में साथी के साथ बातचीत कर रहें युवक के साथ लाठी डंडे से मारपीट की। आरोप है कि युवक का बचाने पहुंचे साथी के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनाम विहार कॉलोनी में रहने वाले कादिर 26 अप्रैल देर रात अपने साथी ओसामा के साथ गली में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाले तीन युवक साबिर, आफताब व असलम अपने अज्ञात साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर वहां पहुंचे। लाठी डंडे लेकर घूमने का कारण पूछने पर तीनों ने गाली गलौज कर उनके साथ लाठी डंड से मारपीट की। घर के पास रहने वाले समीर ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। शो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.