बेगुसराय, मई 25 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। फफौत पंचायत के चकवा गांव में रविवार की देर रात्रि दो युवकों के बीच आपसी विवाद में मारपीट की घटना हुई । जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चकवा गांव निवासी उत्तम सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सत्यम सिंह एवं खोदावंदपुर पंचायत के मुसहरी गांव निवासी सीताराम दास के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई। मारपीट की घटना की जानकारी पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को बीच बचाव कर मामला शांत कराया। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची खोदावंदपुर पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यह भी पढ़ें- दो युवकों के बीच हुई मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इल...