लखनऊ, मई 23 -- लखनऊ। साइबर जालसाजों ने दो युवकों के खातों से 2.80 लाख रुपये पार कर दिए। ऐशबाग के मोतीझील कॉलोनी निवासी अमरेश सिंह चौहान का खाता इंडियन बैंक में है। उन्होंने बताया कि बीती 3 मई को ट्यूबी एप डाउनलोड करने के दौरान जालसाज ने मोबाइल हैक कर दो बार में 1.80 लाख रुपये पार कर दिए। वहीं, आशियाना के शारदा नगर योजना स्थित रश्मिखंड निवासी चंद्र किशोर का खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्लार्क अवध शाखा में है। पीड़ित ने बताया कि 22 अप्रैल को खाते से एक लाख रुपये कट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...