समस्तीपुर, फरवरी 6 -- उजियारपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर के सैलून संचालक व बेलारी के युवक की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने मारपीट के दौरान हुई हत्या का नामजद केस दर्ज किया। इसके विरोध में शुक्रवार को दर्जनों सीपीएम कार्यकर्ता ने सैलून संचालक सन्नी ठाकुर के शव के साथ योगी चौक पर सड़क जाम कर दिया। वहीं पुलिस पर शराब धंधेबाजों को बचाने का आरोप लगाया। नेतृत्व सीपीएम के जिलामंत्री रामाश्रय महतो ने किया। जाम के कारण दलसिंहसराय बिशनपुर पथ पर करीब एक घंटे के लिये यातायात ठप हो गया। हालांकि सड़क जाम को कुछ ही देर बाद उजियारपुर थानाध्यक्ष द्वारा दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा देकर जाम को हटवा कर यातायात सुचारू करवा दिया। विदित हो की उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी गांव में गुरुवार को एक युवक विकास कुमार की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.