देवघर, मई 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिला यक्ष्मा केंद्र सभागार में शुक्रवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उपचाररत दो यक्ष्मा मरीजों के बीच फूड बास्केट व पोषण किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने मरीजों को बेहतर पोषण और नियमित दवा सेवन के प्रति जागरूक किया। वरीय दंत चिकित्सा पदाधिकारी सह आयुष्मान भारत योजना के नोडल पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार ने दो टीबी मरीजों को पोषाहार किट प्रदान करते हुए कहा कि टीबी जैसी बीमारी से लड़ने के लिए दवा के साथ पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। उन्होंने मरीजों को सलाह दी कि वे अपने भोजन में अधिक से अधिक प्रोटीन युक्त सामग्री शामिल करें तथा समय पर दवा का सेवन करें।

डॉक्टरों का योगदान मौके पर जानकारी दी गई कि डॉ. शरद कुमार, डॉ. अनुराधा कुमारी, डॉ. शालिनी कुमारी, डॉ. रूपक कुमार, डॉ....