हमीरपुर, अप्रैल 14 -- हमीरपुर, संवाददाता। राठ-गोहांड-कालपी मार्ग पर चंडौत गांव के पास गल्ला मंडी के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में जान गंवाने वाले नगर पंचायत के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी राहुल और चंडौत निवासी ऋषि का मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम है। जबकि घायलों में एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सरीला कस्बा निवासी 30 वर्षीय माता प्रसाद का पुत्र राहुल नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग के माध्यम से पिछले करीब 10 वर्षों से सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। सोमवार रात वह अपने साथी 25 वर्षीय रामू और रिश्तेदार 45 वर्षीय जितेंद्र निवासी झांसी के साथ बाइक से जालौन जिले के थाना आटा के कहटा गांव में कुआंपूजन कार्यक्रम में जा रहे थे।तभी यह भी पढ़ें- हमीरपुर में बाइकों में भीषण टक्कर, सफाई...