गिरडीह, मार्च 29 -- जमुआ, प्रतिनिधि। दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार देर शाम मिर्जागंज-बेंगाबाद मुख्य मार्ग स्थित महतोटांड़ गांव के समीप घटी है। मृतक युवक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम श्याम सिंह नावाडीह निवासी सुरेश हाजरा के इकलौते पुत्र 25 वर्षीय कुंदन हाजरा के रुप में की गई है। युवक कुंदन रामनवमी त्योहार के मौके पर अपनी मौसी के घर ग्राम लताकी गया था। वहां से अपने घर जब वह लौट रहा था तो दुर्भाग्यवश यह घटना हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जमुआ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में के लिया। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक युवक का दाह संस्कार श्याम सिंह नावाडीह स्थित बुढ़िया नदी के किनारे कर दिया गया। इधर इस संदर्भ में जमुआ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.