रामगढ़, जून 23 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग के लारी बुधवार बाजार स्थित सम्राट होटल के समीप मंगलवार देर शाम दो मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गए। मृतक का पहचान दुलमी प्रखंड अंतर्गत जमीरा निवासी चतुर्गुण चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र लकेश्वर महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक अपने गांव की ओर जा रहा था। तभी सम्राट होटल के समीप यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों वाहन आमने-सामने से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण लकेश्वर महतो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया है। वहीं घटना की सूचना पाकर...