चतरा, मार्च 10 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के हंटरगंज डुमरिया मुख्य मार्ग स्थित गोखना जंगल में मंगलवार को घटे सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटा दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने से टक्कर हो जाने के कारण घटा। जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार धरधरा गांव के जगधारी भुईयां का 20 वर्षीय पुत्र संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं बाएं पैर में गंभीर फ्रैक्चर रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल युवक के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर धरधारा से हंटरगंज बाजार आ रहा था। इसी दौरान हंटरगंज से कुब्बा की ओर जा रहे मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.