गढ़वा, मार्च 31 -- गढ़वा। गढ़वा- चिनिया मार्ग पर मंगलवार को चामा गांव स्थित बबई नदी के पास दो मोटरसाइकिल के टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति मेराल थाना क्षेत्र के देवगाना गांव निवासी नीतीश प्रसाद गुप्ता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नीतीश अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर चामा गांव अमर साह की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आया हुआ था। वहां से वापस अपने घर लौटने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। घटना के बाद उसके साथ के लोगों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.