दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ी तीन गंभीर घायल ,जिला अस्पताल रेफर
उरई, मई 6 -- कदौरा। संवाददाता कदौरा से बेरी रोड पर आमने सामने आ रही दो बाइक आपस में भिड़ गई संगम 27 वर्ष व देवेंद्र 30 वर्ष निवासी लहरा अपने निजी काम से कदौरा आए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे जबकि बेरी की तरफ अटल बिहारी 35 वर्ष निवासी जमलापुर थाना कुठौंद अपने छोटे बच्चे के साथ बाइक से आ रहे थे जैसे दोनों बाइक हरिओम गेस्ट हाउस के पास पहुंची तो दोनों बाइक आपस में भिड़ गई जिससे उसमें सवार तीनों लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें राहगीरों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया वही छोटे बच्चों खरोंच भी नहीं आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.