दो मोटरसाइकिलों की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल
अयोध्या, जून 15 -- अयोध्या, संवाददाता। बारुन बाजार के पास दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग घायल हो गए। जिसमें जिला अस्पताल में एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। फिरोज (35) पुत्र हिकमत निवासी खेमीपुर निधियावा थाना तारुन अपने रिश्तेदार राजू (30) निवासी अस्थान थाना इनायत नगर के साथ घर से अयोध्या की तरफ मोटरसाइकिल जा रहे थे। बारुन बाजार पुल पर सामने से आ रहे मोटरसाइकिल से टकरा गए और घायल हो गए। घायलों को जिला एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक ने फिरोज को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइकों की टक्कर में घायल अधेड़ की मौत घायल राजू का इलाज चल रहा है।-----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.