हाथरस, मार्च 18 -- सादाबाद, संवाददाता। राया मार्ग स्थित गांव पल्हावत के निकट पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई, जिसमें एक किशोर समेत दो की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ऊंचागांव निवासी नरेश उर्फ निनुआ (35) पुत्र लोकमन सिंह तथा कजरौठी निवासी मोनू कुमार (15) पुत्र सरन सिंह अपनी-अपनी बाइक से राया मार्ग पर जा रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन पल्हावत के निकट पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, अचानक आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.