दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत,18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
श्रावस्ती, जून 26 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जनपद के थाना सिरसिया क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पास के एक निजी मेडिकल स्टोर पर प्राथमिक उपचार दिलाया गया जिसके बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामू पुत्र अगनू (उम्र 18 वर्ष), निवासी ग्राम कोनहा थाना सिरसिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रामू बेचाईपुरवा-लक्ष्मनपुर मार्ग से अपने घर जा रहा था तभी सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,18 वर्षीय युवक की दर्दना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.