औरैया, मार्च 7 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के छछुंद गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा भेजा गया। सीएचसी में तैनात डॉ. ललित मोहन ने बताया कि एंबुलेंस से जितेंद्र पुत्र रामनरेश निवासी खिरिया भरथना और दिनेश पुत्र जोर सिंह निवासी गौतला अछल्दा को लाया गया था। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.