फिरोजाबाद, अप्रैल 28 -- नारखी थाना क्षेत्र में दो मैक्स में गौवंशी ले जाते देखकर गौ रक्षकों ने जमकर हंगामा किया। यह देखकर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। मैक्स सवार व्यापारियों द्वारा गौवंशी खरीदने की रसीद दिखाईं तब कहीं जाकर वे शांत हुए। इसके बाद व्यापारियों को जाने दिया। मंगलवार दोपहर जलेसर रोड जिला कारागार के निकट पुल के नीचे कुछ लोगों ने दो मैक्स में एक दर्जन से अधिक गौवंशी लदे देखे। उन्होंने गौ रक्षकों को सूचना दी कि तस्कारी कर गौवंशियों को ले जाया जा रहा है। आनन-फानन में आधा दर्जन से अधिक गौ रक्षक पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए दोनों मैक्स को रुकवा लिया। हंगामा होता देखकर दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी गए थे। व्याप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.