सहारनपुर, जनवरी 11 -- गंगोह। अवैध रूप से नशे के कारोबार में लिप्त दो मेडिकल स्टोर संचालकों के यहां हरियाणा करनाल एंटी नारकोटिक्स की टीम ने छापामारी करके नशीली गोलियां बरामद की, जिससे मेडिकल स्टोर संचालकों में हडकम्प मचा रहा। बताया जाता है कि चर्चित मेडिकल स्टोर स्वामी नशे की गोलियां बेचने का कार्य करते है। टीम ने मेडिकल स्टोरों के दवाइयों के रिकॉर्ड और स्टॉक की जांच की बताया जा रहा है। घंटों पूछताछ के बाद एंटी नारकोटिक्स टीम दो मेडिकल स्टोर संचालकों को हिरासत मे लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ हरियाणा ले गई। पता चला है कि हरियाणा करनाल एंटी नारकोटिक्स टीम ने कुछ दिन पूर्व गांव हमज़ागढ़ निवासी एक युवक को नशे की गोलियां बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उक्त युवक ने टीम को कुछ अन्य लोगों की जानकारी दी थी। जिसके आधार पर रविवार को टीम ...