दो मेडिकल स्टोर के दवा खरीदी-बिक्री पर रोक, पांच नमूना संग्रहित
सिद्धार्थ, जुलाई 9 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को अलीगढ़वा कस्बे में दो व बढ़नी के एक मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीनों दुकानों से पांच संदिग्ध नमूना संग्रहित करते हुए दो की दवा खरीदी-बिक्री पर को लगा दी है। इनमें दोनों दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह अलीगढ़वा कस्बे में सशस्त्र सीमा बल के साथ मेसर्स- खान मेडिकल स्टोर, अलीगढ़वा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध स्थिति मिलने पर दवा खरीदारी व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इसके साथ ही थाना प्रभारी कपिलवस्तु को भी क्रय-बिक्री को रोकने हेतु सूचना दिया है। इसके बाद औषधि निरीक्षक ने मेसर्स- सोना मेडिकल स्टोर, अलीगढ़वा बाजार से दो संदिग्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.